Vedant Samachar

ग्राम पंचायत बड़ेबेड़मा में हुआ जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

Vedant Samachar
1 Min Read

दंतेवाड़ा, 26 मार्च (वेदांत समाचार) । आज जनपद पंचायत कटेकल्याण के ग्राम पंचायत बड़ेबेड़मा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में कुल 192 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने अपनी संचालित योजनाओं के संबंध में ग्रामीणजनों को जानकारी दी व लाभान्वित होने के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सोरी, जिला पंचायत सदस्य, हिरमा कवासी, अध्यक्ष जनपद पंचायत कटेकल्याण, भीमसेन मंडावी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कटेकल्याण, एवं जनपद सदस्य, सरपंच, पंच व संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article