Vedant Samachar

ईरान और लेबनान पर हमले रहेंगे जारी : नेतन्याहू

Vedant Samachar
1 Min Read

यरूशलेम,24 मार्च । मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि शांति वार्ताओं की खबरों के बावजूद इसराइली सैन्य अभियान रुकने वाले नहीं हैं। नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि इसराइल ईरान के परमाणु कार्यक्रम और हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर अपने हमले और तेज़ करेगा। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर सीधा प्रहार

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने संबोधन में एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि हाल ही में इसराइली ऑपरेशनों में दो और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा, हम किसी भी कीमत पर अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेंगे और ईरान के मिसाइल व न्यूक्लियर प्रोग्राम को खत्म करना जारी रखेंगे।

नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप का मानना है कि इसराइली सेना की हालिया सफलताओं का उपयोग एक ऐसे समझौते के लिए किया जाना चाहिए जो इसराइल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

Share This Article