Vedant Samachar

Realme P4 Lite 5G: 7000mAh बैटरी के साथ आज भारत में लॉन्च होगा ये धांसू फोन, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Vedant Samachar
2 Min Read

Upcoming Smartphones in March 2026: अगर आप भी नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो बता दें कि आज आप लोगों के लिए Realme P4 Lite 5G लॉन्च होने वाला है. दोपहर 12 बजे लॉन्च से पहले चलिए आपको बताते हैं कि ये रियलमी फोन कौन-कौन से फीचर्स के साथ आएगा. दरअसल, कंपनी ने इस अपकमिंग फोन के लिए अलग से माइक्रोसाइट बनाई है जिसे देखने से इस बात का पता चल गया है कि ये फोन कौन-कौन से फीचर्स से पैक्ड होगा?

Realme P4 Lite 5G Specifications (कंफर्म)
कंपनी ने इस बात को लॉन्च से पहले ही कंफर्म कर दिया है कि ये फोन 7000 एमएएच बैटरी से लैस होगा. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो ये फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करेगा. वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इस फोन को आईपी64 रेटिंग मिली हुई है. 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलेगा.

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा. इस हैंडसेट में आप लोगों को बायपास चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग, एआई फीचर्स मिलेंगे. ये फोन 6.8 इंच डिस्प्ले, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा. ये फोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा, साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा. इसका मतलब 14 जीबी तक रैम का बेनिफिट मिलेगा. ये फोन एयरफ्लो वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम से लैस होगा, यानी फोन में हीटिंग का इशू की समस्या नहीं होगी.

Realme P4 Lite 5G Price in India (उम्मीद)
फिलहाल कंपनी ने इस फोन की कीमत को लेकर कोई भी संकेत नहीं दिया है, कीमत तो लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी. रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन की कीमत 30 हजार रुपए से कम हो सकती है, इस कीमत में ये फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा.

Share This Article