Vedant Samachar

468KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 10 हफ्ते तक पहुंचा वेटिंग पीरियड

Vedant Samachar
4 Min Read

इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में शानदार एंट्री करते हुए टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट ने लॉन्च के तुरंत बाद ही बाजार में हलचल मचा दी है. फरवरी 2026 में पेश की गई इस नई EV की डिलीवरी अब देशभर में शुरू हो चुकी है. हालांकि, इसकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ वैरिएंट्स के लिए ग्राहकों को 7 से 10 हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है. खासतौर पर बेस मॉडल की मांग इतनी ज्यादा है कि इसकी वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है.चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट कीमत
अपडेटेड पंच ईवी को फरवरी 2026 में लॉन्च किया गया था, उसी महीने 21 हजार रुपए की टोकन राशि के साथ आप इसे बुक कर सकते हैं.पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, जबकि बास की कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है. ये इलेक्ट्रिक एसयूवी पांच वेरिएंट में उपलब्ध है स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड.

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट वेटिंग पीरियड
मौजूदा डिलीवरी समय-सीमा के मुताबिक, स्मार्ट 30 और स्मार्ट+ 30 वेरिएंट के लिए लगभग 8-10 सप्ताह की वेटिंग पीरियड है, जो एंट्री-लेवल वेरिएंट की बढ़ती मांग को दिखाता है. वहीं दूसरी ओर, स्मार्ट+ 40, एडवेंचर 40, एम्पावर्ड+ 40 और एम्पावर्ड+ एस 40 जैसे बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड कम यानी लगभग 7-8 सप्ताह है.

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, पंच ईवी फेसलिफ्ट में कई अपग्रेड किए गए हैं. इसमें अब वॉइस-एक्टिवेटेड सनरूफ, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

एक्सटीरियर की बात करें तो इस फेसलिफ्ट में नया फ्रंट फेसिया, संशोधित बंपर, अपडेटेड एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स और 195 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. कलर ऑप्शन में फियरलेस येलो, बंगाल रूज और कारमेल शामिल हैं.

बैटरी ऑप्शन और रेंज
पंच ईवी फेसलिफ्ट दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है 30 किलोवाट-घंटे और 40 किलोवाट-घंटे. 30 किलोवाट-घंटे वाला वेरिएंट 88 हॉर्स पावर और 154 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 40 किलोवाट-घंटे वाली बड़ी बैटरी समान 154 एनएम टॉर्क के साथ 129 हॉर्स पावर प्रदान करती है. रेंज की बात करें तो, 30 किलोवाट-घंटे वाला वेरिएंट 375 किमी तक की रेंज जनरेट करता है, जबकि 40 किलोवाट-घंटे वाला संस्करण 468 किमी तक की रेंज प्रदान करता है (ARAI प्रमाणित).

पंच ईवी फेसलिफ्ट
टाटा मोटर्स ने चार्जिंग क्षमताओं को भी बेहतर बनाया है. पंच ईवी 65 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और लगभग 26 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है. फास्ट चार्जिंग से पूरी तरह चार्ज होने में परिस्थितियों के आधार पर अधिक समय लग सकता है.एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में पंच ईवी फेसलिफ्ट का मुकाबला सिट्रोएन ईसी 3 से है.

Share This Article