Vedant Samachar

सीनियर्स के सुरों का एक बार फिर बंधेगा समाँ; आनंदम के ‘वॉइस ऑफ सीनियर्स-8’ के रजिस्ट्रेशन्स शुरू

Vedant Samachar
1 Min Read

इंदौर, 07 मार्च । विगत वर्षों की भाँति हिन्दी फिल्मों के गीतों पर आधारित गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन इस वर्ष भी “वाॅइस आफ सीनियर्स 8”, आनंदम सीनियर सिटीजन सेटंर इंदौर द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष एवं महिला वरिष्ठ नागरिक हिस्सा ले सकते हैं।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी प्रतियोगियों को पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन निःशुल्क है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों का पंजीयन ऑफ लाइन और शेष का पंजीयन आन लाइन किया जायेगा सकेगा। पंजीयन एवं अन्य विवरण

की जानकारी कार्यालयीन समय पर अरूण सिंह (9826010110) नितिन नामदेव (7805985935, 9302274758) से प्राप्त की जा सकती हैं। ऑनलाइन पंजीयन 9 मार्च, 2026 तक तथा आफ लाइन पंजीयन 9 मार्च से 15 मार्च, 2026 तक होगा। पंजीयन के लिए फार्म आनंदम कार्यालय, ए 15, स्लाइस 5, स्कीम 78, विजय नगर से कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रतियोगिता के विजेता को 51,000₹ तथा उप विजेता को 21,000₹ से सम्मानित किया जाएगा।

Share This Article