भोपाल,07 मार्च: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेजी से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को लू जैसी तपन महसूस होने लगी है। राजधानी Bhopal में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि Gwalior में पारा 35.7 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं Indore में तापमान 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी में रही, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चल रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
प्रदेश में बदला गर्मी का ट्रेंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मार्च के दूसरे पखवाड़े का इंतजार किए बिना ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले करीब 10 वर्षों के आंकड़ों को देखें तो आमतौर पर 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ती थी, लेकिन इस बार मौसम का ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। पहले सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी बढ़ी और अब इंदौर व उज्जैन संभाग में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों जैसे धार, दमोह, सागर, शाजापुर, गुना, छतरपुर, रतलाम और टीकमगढ़ में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है और कई शहरों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
