Vedant Samachar

‘स्वयंभू’ के सफल टीज़र के बाद होली पर निखिल सिद्धार्थ संग पहले गाने का रंगीन पोस्टर हुआ जारी

Vedant samachar
3 Min Read

मुंबई। ‘स्वयंभू’ के टीज़र से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद मेकर्स ने अब फैंस को एक और शानदार अपडेट दिया है। होली के शुभ मौके पर टीम ने फिल्म के पहले सिंगल का पोस्टर जारी किया, जिसमें निखिल सिद्धार्थ एक दमदार नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “आइए इस दुनिया को साहस और विजय के रंगों से रंग दें , टीम Swayambhu की ओर से हैप्पी होली
फर्स्ट सिंगल ।

समर 2026 में सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री

पोस्टर में होली वाली पूरी वाइब दिख रही है, चारों तरफ चमकते रंग और जबरदस्त फेस्टिव मूड नजर आ रहा है। निखिल सिद्धार्थ इस बार काफी करिश्माई और इंटेंस अंदाज़ में दिख रहे हैं। पोस्टर देखकर लग रहा है कि पहला गाना हाई-एनर्जी ट्रैक होगा, जो त्योहार का धमाकेदार एंथम बन सकता है।

टीज़र आने के बाद से ही ‘स्वयंभू’ कार्तिकेय 2 फेम निखिल सिद्धार्थ की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। टीज़र में फिल्म का भव्य स्केल और दमदार कहानी की झलक दिखी, जिसे इसके बड़े सिनेमाई विजन के लिए खूब पसंद किया गया।

भारत के गौरवशाली स्वर्णिम काल की पृष्ठभूमि पर बना यह टीज़र विरासत, साहस और सांस्कृतिक गर्व से भरी कहानी पेश करता है। कहानी के केंद्र में ‘सेंगोल’ का शक्तिशाली प्रतीक है, जो सम्मान और विरासत की गाथा की ओर इशारा करता है। निखिल सिद्धार्थ इसमें बेहद दमदार और कमांडिंग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। टीज़र शानदार विजुअल्स, जबरदस्त ड्रामा और एक्शन से भरपूर है।

फिल्म में इंडस्ट्री के बेहतरीन टेक्नीशियंस और क्रिएटिव टैलेंट साथ आए हैं। निर्देशन भारत कृष्णमाचारी ने किया है, जबकि म्यूजिक केजीएफ और सालार फेम रवि बसरूर का है। बाहुबली और आरआरआर के सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार ने विजुअल्स को भव्य बनाया है और एडिटिंग बाहुबली के तम्मिराजु ने संभाली है। करीब 170 दिनों तक चली शूटिंग के साथ यह हाल के समय की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है।

‘स्वयंभू’ को पिक्सल स्टूडियोज के भुवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास को समर्पित यह एपिक फिल्म समर 2026 में दुनियाभर में रिलीज होगी।

Share This Article