[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत…

बिश्रामपुर,03मार्च (वेदांत समाचार) । सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों के बावजूद लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सूरजपुर जिले के बनारस मार्ग पर सोनवाही गांव स्थित आरव ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था।

लटोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नवागढ़, अंबिकापुर निवासी जगराज विश्वकर्मा (40) पिछले करीब 15 वर्षों से पेपर वितरण और सेंट्रिंग मिस्त्री के हेल्पर के रूप में कार्यरत था। रविवार रात लगभग 10 बजे वह लटोरी गांव से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। सोनवाही गांव के पास आरव ढाबा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लटोरी की मर्च्युरी में रखवाया। पंचनामा कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव घर पहुंचते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

[metaslider id="133"]