[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

केंद्र ने निधि छिब्बर को सौंपा नीति आयोग के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार…

रायपुर,24फरवरी (वेदांत समाचार) । केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ केडर की आईएएस अफसर निधि छिब्बर को नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उल्लेखनीय है कि, बीवीआर सुब्रह्मण्यम का तीन साल का कार्यकाल मंगलवार को पूरा होने के बाद सरकार ने निधि छिब्बर जो कि, वर्तमान में नीति आयोग के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) की महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

नीति आयोग के सीईओ के रूप में बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली है। सुब्रह्मण्यम छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उनका तीन दशकों से अधिक का लंबा प्रशासनिक करियर रहा है। अपनी सेवा के दौरान, सुब्रह्मण्यम ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

[metaslider id="133"]