[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

राज्यपाल ने निरामय आरोग्य संस्थान को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी…

रायपुर,24फरवरी (वेदांत समाचार)। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर को एम्बुलेंस प्रदान किया। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से एम्बुलेंस की चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस वाहन का उपयोग निरामय आरोग्य संस्थान में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।

[metaslider id="133"]