Vedant Samachar

बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल…

Vedant Samachar
1 Min Read

ग्वालियर,21 फरवरी । मध्य प्रदेश के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर जा रही थी, तभी जिले के छीमका के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर गोहद चौराहा पुलिस तुरंत पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

भिंड के एसपी असीत यादव ने बताया कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर मामलों को ग्वालियर रेफर किया गया। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया।पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी, हालांकि हाईवे पर कैमरे कम हैं।

Share This Article