[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS : युवक ने महिला पर कटर से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत ऐसी कि टांके लगाने वाले के कांप गए हाथ…

दुर्ग,16 फरवरी(वेदांत समाचार)। भिलाई के मरोदा इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने महिला पर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है मामला नेवई थाना क्षेत्र के मरोदा भिलाई का है,जानकारी के अनुसार युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था।

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अचानक युवक ने कटर से महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान टांके लगाने वाले कंपाउंडर के हाथ भी कांपते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच आपसी संबंध क्या थे और हमला करने की असली वजह क्या रही।

[metaslider id="133"]