[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, ब्लेड से रेता गला, हालत गंभीर, रायपुर रेफर

बेमेतरा,09 फरवरी(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगा में देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई है। भाजपा नेता एवं ग्राम के पूर्व सरपंच नोहर साहू पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में साहू के गले पर ब्लेड से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के तुरंत बाद घायल भाजपा नेता को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार गले पर गहरा और गंभीर घाव है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोहर साहू गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान देर रात गांव के ही एक युवक ने अचानक उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, हमला करने वाला युवक गांव के वर्तमान सरपंच का पुत्र बताया जा रहा है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। खम्हारिया थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

[metaslider id="133"]