[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास, भूमि पूजन समारोह में हुआ भव्य स्वागत

राजू तिवारी,कोरबा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के दौरान नवीन कार्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह में नगर निगम की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अरुणीश तिवारी ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में नगर पालिका पार्षद हिमांशु देवांगन, सुखसागर साहू, संतोष निराला, अविनाश सिंह एवं रोहित जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, मंत्री लखन लाल देवांगन, राजेश अग्रवाल, विधायक प्रेमचंद पटेल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी का भी पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया।

भूमि पूजन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

[metaslider id="133"]