[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG BREAKING : जगदलपुर जा रही बस पलटी, 32 घायल, 8 की हालत गंभीर, वीडियो में देखें हादसे का मंजर…

कांकेर, 29 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बांदे पखांजूर के रास्ते से होकर जगदलपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, सभी घायलों को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

हादसे में 32 घायल यात्रियों में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल है, वहीं दो की स्थिति नाजुक देखते हुए इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को सुरक्षित निकालने तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है, मोड पर चालक ने गाड़ी धीमी नहीं किया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

[metaslider id="133"]