[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

गाड़ियों से गिर रहा फ्लाईएश सड़के हो रही खराब, ग्रामीणों ने वाहनों को रोका, परिवहन में नियमों का हो रहा उल्लंघन

रायगढ़,20 जनवरी (वेदांत समाचार)। रायगढ़ जिला के नवापारा क्षेत्र में वाहनों से गिर रहे फ्लाईएश से कई गांव के लोग परेशान हैं। सड़कों पर फ्लाईएश से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में आज नवापारा के नाराज ग्रामीणों ने टीआरएन कंपनी से निकलने वाली फ्लाईएश वाहनों को रोक लिया और इसका विरोध जताने लगे। सुबह तकरीबन 8 बजे टेण्डा नवापारा क्षेत्र में कई ओवरलोड फ्लाईएश वाहनें गुजर रही थी। ऐसे में वाहनों से फ्लाईएश गिरने लगा। इससे आने-जाने वाले ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। तब नाराज ग्रामीणों ने वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। तकरीबन 8-10 वाहनों को रोका गया और उसका विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि वाहनों में नियमों का उल्लंघन करते हुए परिवहन किया जा रहा था।

जिसकी वजह से सड़कों पर फ्लाईएश गिर रहा था। ग्रामीणों द्वारा वाहनों को रोकने की जानकारी जब कंपनी के फ्लाईएश साईड इंचार्ज व अधिकारियों को लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और दोबारा ऐसा नहीं होने का आश्वसन दिया। इसके बाद सड़कों पर गिरे फ्लाईएश को हटवाने का काम किया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने लगभग 5 घंटे बाद अपना विरोध समाप्त किया। गांव के पंच परमेश्वर गुप्ता ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस समस्या से कई गांव के लोग परेशान हैं। इससे पहले भी इसे लेकर शिकायत किया जा चुका है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

कपंनी से निकलकर फ्लाईएश टेण्डा नवापारा, कटंगडीह, चारमार, डोंगाभौना, छाल भोजिया होकर गुजरती है और सभी रोड पर इसी तरह की स्थिति निर्मित है। जिसके कारण गांव के लोग काफी परेशान हैं।

[metaslider id="133"]