[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

एसईसीएल दीपका क्षेत्र के अधिग्रहित गांवों का निरीक्षण, ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण पर जताया सकारात्मक सहयोग

कोरबा, 19 जनवरी (वेदांत समाचार)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका क्षेत्र अंतर्गत हाल ही में अधिग्रहित ग्राम कटकीडाबरी एवं नवापारा का क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ महाप्रबंधक (संचालन) संजीव कुमार, राजस्व विभाग के नोडल अधिकारी रोशन मेश्राम एवं अनिल पाटले भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच ओमप्रकाश कंवर, जनपद सदस्य नेहा तनवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। ग्रामीणों द्वारा तालाब के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण तथा धूल नियंत्रण के लिए नियमित जल छिड़काव जैसी मांगें रखी गईं। इस पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने मांगों को जायज बताते हुए शीघ्र ही संबंधित कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के प्रति सकारात्मक सहयोग और सहभागिता व्यक्त की। वहीं, एसईसीएल के सामाजिक दायित्व के तहत कटकीडाबरी स्थित शासकीय विद्यालय को पाँच पंखे भेंट किए गए, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके।

[metaslider id="133"]