[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया नववर्ष का प्रथम दिन…

रायपुर,01जनवरी (वेदांत समाचार) । मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में नववर्ष 1 जनवरी 2026 का प्रथम दिन भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनालय में श्रीजी का अभिषेक, शांति धारा एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया।

नववर्ष के प्रथम दिन पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। 1 जनवरी 2026 की प्रातःकाल से ही जैन धर्मावलंबियों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना के माध्यम से नववर्ष की शुरुआत की। महावीर ज्ञान विद्या संघ के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि अंग्रेजी नववर्ष 2026 के प्रथम दिन प्रातः 8 बजे श्रावक-श्राविकाओं द्वारा मंगलाष्टक एवं अभिषेक पाठ के साथ श्रीजी को पांडुशिला में विराजमान किया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से शुद्ध प्रासुक जल द्वारा श्रीजी का अभिषेक किया।

कार्यक्रम के दौरान जैन तीर्थंकरों के समता भाव को स्मरण करते हुए सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ मंत्रोच्चार एवं जयकारों के बीच शांतिधारा की गई। शांतिधारा के पश्चात संगीतमय आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य के माध्यम से देव-शास्त्र-गुरु पूजन कर अर्घ्य समर्पित किया गया। अंत में विसर्जन पाठ के साथ पूजन का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन, संदीप जैन, आदेश जैन, रासु जैन, प्रणीत जैन, कृष जैन, श्रुत जैन, धीरज गोधा, अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

[metaslider id="133"]