[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

गेवरा कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, दीवार तोड़कर 35 हजार पर किया हाथ साफ

कोरबा/गेवरा दीपका, 21 दिसंबर । एसईसीएल गेवरा कॉलोनी के आज़ाद चौक दुर्गा पंडाल के पास 21 दिसंबर रविवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। कॉलोनी स्थित आवास क्रमांक माइनस–157 में अज्ञात चोरों ने घर के पीछे आंगन की ओर से दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब 30 से 35 हजार रुपए नगद चोरी कर फरार हो गए।


बताया गया कि घर के सदस्य डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के वार्षिक उत्सव में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब 3 बजे जब SECL कर्मी जय शंकर साहू वापस लौटे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला, जिससे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तुरंत संबंधित थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।


गौरतलब है कि इसी लाइन में इससे पहले आवास क्रमांक माइनस–145 में भी चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता के चलते चोर भाग निकले थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कॉलोनीवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।


निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

[metaslider id="133"]