Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में एल्युमिनी मीट-2025 का किया गया आयोजन

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में एल्युमिनी मीट-2025 का आयोजन किया गया।

प्राचार्य रामकृष्ण राठौर शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के पूर्व छात्र जो देश के विभिन्न शहरों में प्रतिष्ठित उद्योगों में कार्यरत हैं उन्हें आमंत्रित किया गया था, कार्यक्रम में इस संस्था के 200 पूर्व विद्यार्थीगण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संस्था के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गणित डॉ. गोपी साव के द्वारा किया गया।

Share This Article