Vedant Samachar

Accident News:चंद्रहासिनी से अपने घर लौट रहे लोग हुए हादसे का शिकार, वाहन पलटने की घटना में पांच बच्चे घायल…

Vedant samachar
1 Min Read

सक्ती,19 मई 2025(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में शनिवार को एक इको वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम पुटीडीह के पास यह हादसा हुआ। वाहन में सवार 8 वयस्क और 5 बच्चे घायल हुए।

सभी श्रद्धालु जगन्नाथपुरी से चंद्रहासिनी माता के दर्शन कर नगर पंचायत लवन लौट रहे थे। वैन अचानक सडक़ किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा ले जाया गया। एक महिला को सिर पर चोट लगी, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Share This Article