Vedant Samachar

CG NEWS : जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई ,मधुमक्खियों के हमले से घायल युवक ने तोड़ा दम…

Vedant samachar
2 Min Read

धमतरी,23मई 2025(वेदांत समाचार)। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मधुमक्खियों के झुंड के हमले में एक युवक की जान चली गई। गुरुवार शाम को रुद्री रोड पर अमलतास पुरम कॉलोनी के पास हुए इस हादसे में युवक को मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मारे, जिसके बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान ग्राम बनिया पारा निवासी मुरली चावला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को मुरली रुद्री रोड से गुजर रहा था, तभी अचानक अमलतास पुरम कॉलोनी के पास मधुमक्खियों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल मुरली को आसपास के लोगों ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद मुरली की जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मुरली के शरीर पर मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मारे थे, जिसके कारण उनके शरीर में विष फैल गया। इसकी वजह से उनकी हालत तेजी से बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने मधुमक्खियों के डंक की अधिक संख्या को मौत का प्रमुख कारण बताया।

Share This Article