Tag: chhattisgarh news

  • केंद्रीय जेल से पैरोल पर छुटे दो कैदी हुए फरार, पकड़वाने वाले को मिलेगा 10-10 हजार रुपए का इनाम….

    केंद्रीय जेल से पैरोल पर छुटे दो कैदी हुए फरार, पकड़वाने वाले को मिलेगा 10-10 हजार रुपए का इनाम….

    दुर्ग ,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । केंद्रीय जेल से पैरोल पर रिहा हुए दो सजायाफ्ता कैदियों के फरार होने के मामले में दुर्ग पुलिस ने गंभीर कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दोनों फरार कैदियों का सुराग देने वाले को 10-10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने बताया कि जब कोई कैदी पैरोल पर जेल से बाहर जाता है और निर्धारित समय पर वापस नहीं आता है, तो उसके खिलाफ संबंधित थाना में मामला दर्ज किया जाता है।

    इसी प्रक्रिया के तहत पद्मनभापुर पुलिस ने दोनों कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में ग्राम पथर्रा निवासी नाहुस भारती 36 वर्ष शामिल है, जिसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल मिली थी, और उसे 7 जून 2022 तक जेल लौटना था, लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है। दूसरे मामले में हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी जयपाल सिंह 35 वर्ष शामिल है, जिसे हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

    उसे 30 दिसंबर 2023 को पैरोल मिली थी, और उसे 16 जनवरी 2024 तक जेल लौटना था, लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है। दुर्ग पुलिस ने दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें इन कैदियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

  • बिलासपुर :महंगे ब्रांडेड दवाइयों के सस्ते विकल्प हैं जन औषधि : कलेक्टर….

    बिलासपुर :महंगे ब्रांडेड दवाइयों के सस्ते विकल्प हैं जन औषधि : कलेक्टर….

    महिलाओं की जनऔषधि सप्ताह में सहभागिता पर कार्यशाला

    बिलासपुर,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । जन औषधि सप्ताह में महिला सहभागिता को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नव निर्वाचित महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित निगम की 29 महिला पार्षद और नगर की महिलाएं शामिल हुई। समारोह का आयोजन जिला रेडक्रास सोसायटी, बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने जन औषधियों की महत्ता बताकर समाज में इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने में सहयोग के लिए महिला जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगे ब्रांडेड दवाइयों के सस्ते विकल्प के रूप में जेनेरिक दवाइयां लोकप्रिय हुए हैं। रेडक्रास सोसायटी की तरफ से महापौर एवं महिला पार्षदों को जेनेरिक दवाईयों से लैस फर्स्ट एड कीट भी वितरित किये।

    महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनऔषधियां गरीबों के लिए वरदान साबित हुई हैं। गुणवत्ता में ब्राण्डेड दवाईयों के समकक्ष होने के साथ काफी सस्ती भी होती हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी पिछले साल एक बार गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। डॉक्टर ने उन्हें 6 हजार से ज्यादा की दवाई लिख दी। वह परेशान हो गई। समझाइश पर उन्होंने सिम्स जाकर जनऔषधि दुकान से तमाम दवाईयां खरीदी। मात्र 355 रूपये में छह हजार की वे तमाम दवाईयां मिल गई। वह स्वस्थ होकर फिर से काम करने लगी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। घर के साथ-साथ समाज में भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इसलिए उनका स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने जनऔषधियों का स्वयं उपयोग करने और इसके बारे में जनजाकरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

    कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर कहा कि जनऔषधि परियोजना को सफल बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इलाज आज काफी महंगी हो गई है। हर कोई अपने प्रियजन का उपचार घर-बार बेचकर भी कराना चाहता है। उनका जीवन बचाने में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहते । ऐसी हालात में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना बड़ी राहत पहुंचाती हैं। जन औषधि केन्द्रों में काफी सस्ती एवं गुणवत्ता पूर्ण दवाईयां मिलती हैं। 50 से 90 प्रतिशत तक की छूट इन दुकानो में मिलती है। मरीजों की सुविधा के लिए सिम्स एवं जिला अस्पताल में दो जनऔषधि दुकानें रेडक्रास सोसायटी द्वारा चलाई जा रही हैं।

    जिला अस्पताल की दुकान को राज्य स्तर पर उत्कृष्टता हासिल हुई है। शहर में इसके अलावा निजी तौर पर 10 जनऔषधियां दुकान संचालित हैं। इनमें तेलीपारा, राजकिशोर नगर, सरकण्डा, मुंगेली नाका इत्यादि हैं। इन सभी दुकानों में बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक दुकानें चल रही है। कलेक्टर ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को शहर में विशाल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में सवेरे 10 बजे से शुरू होगा। अब तक 76 लोग ब्लड दान के लिए पंजीयन करा चुके हैं। उन्होंने महापौर एवं पार्षदों को शिविर की कामयाबी में सहयोग देने का अनुरोध किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अगव्राल, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, सोसायटी के चेयरमेन व्हीएल गोयल, नोडल अधिकारी प्रणय मजुमदार सहित रेडक्रास सोसायटी की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

  • CG NEWS:वरिष्ट पत्रकार रवि पी. सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया…

    CG NEWS:वरिष्ट पत्रकार रवि पी. सिंह को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया…

    महासमुंद,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । भारतीय जनरल कांन्फ्रेस मेनोनाइट चर्च के 101 वें वार्षिक अधिवेशन में वरिष्ट पत्रकार रवि पी. सिंह को उनके उत्कृष्ठ सामाजिक कृत्य कार्यो के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कलीसिया सभापति अनिमेष सिंग बढ़ई, कलीसिया सचिव डीकन पी.के.बाघ एवं कलीसिया उप सभापति डीकन अटल अमित बाघ द्वारा दिया गया।

    यह सम्मान रवि पी. सिंह को उनके सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान भारतीय जनरल कांन्फ्रेस मेनोनाइट चर्च के इतिहास में पहली बार दिया गया है, और रवि पी. सिंह का नाम इस सम्मान के लिए ऐतिहासिक हो गया है।

    इस अवसर पर कलीसिया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रवि पी. सिंह को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान रवि पी. सिंह के लिए एक बड़ा सम्मान है, और यह उनके सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।

  • रायपुर : संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा…

    रायपुर : संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा…

    रायपुर,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । केन्द्र सरकार की अभिनव योजना के अंतर्गत रांवाभाठा बिरगांव क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कम्पनी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की रिक्त भूमि पर शीघ्र कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने का कार्य किया जायेगा. आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भारत पेट्रोलियम कम्पनी के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेन्ट अथारिटी के अधिकारी लव त्यागी, रायपुर नगर निगम अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता योगेश कडु की उपस्थिति में कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने चयनित स्थल का निरीक्षण किया.

    बायो गैस संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा. इस हेतु भारत पेट्रोलियम कम्पनी को गीला कचरा प्रतिदिन नियमित रायपुर नगर पालिक निगम, बिरगांव नगर पालिक निगम, खरोरा, अभनपुर, तिल्दा -नेवरा नगरीय निकायों से उपलब्ध करवाई जाएगी. इससे कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र में रायपुर जिले के बड़े क्षेत्र के नगरीय निकायों में निकलने वाले गीले कचरे का सुव्यवस्थित निष्पादन प्रतिदिन नियमित हो सकेगा.

  • CE NEWS:नवापारा-नवा रायपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल…

    CE NEWS:नवापारा-नवा रायपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन गंभीर रूप से घायल…

    नवापारा,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार): नवा रायपुर मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ग्राम सुंदरकेरा के पास हुआ, जब युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

    ये भी पढ़ें : लाइनमैन दिवस समारोह,में लाइनमैनो को किया गया सम्मानित

    सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नवापारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। नवापारा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लापरवाह कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • CG CRIME:एक बार फिर से चाकूबाजी की पूर्व सांसद के नाती का मर्डर, चाकू मारकर कातिल फरार…

    CG CRIME:एक बार फिर से चाकूबाजी की पूर्व सांसद के नाती का मर्डर, चाकू मारकर कातिल फरार…

    बलौदाबाजार,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदातों में बढ़ोतरी होते हुए नजर आ रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत धमतरी, दुर्ग और अन्य जगहों से लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आती है। पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और मुस्तैदी के बाद भी बदमाश वारदातों को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस वारदात में पूर्व सांसद के नाती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अज्ञात बदमाश ने एक युवक को चाक़ू मार दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गया। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पूर्व कांग्रेस सांसद स्व. भूपेंद्र नाथ मिश्र के नाती के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद से पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।

  • BREAKING NEWS:भाजपा पार्षद के भाई के सुसाईड करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    BREAKING NEWS:भाजपा पार्षद के भाई के सुसाईड करने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

    दुर्ग ,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । शिवनाथ नदी के एनिकट में दुर्ग निगम के भाजपा पार्षद के भाई का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। रविवार दोपहर बाद शिवनाथ नदी के एनिकट में शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मछुवारों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया।

    इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में किया गया। शुभम महाबिया दुर्ग निगम के वार्ड 32 ब्राह्मणपारा से जीते बीजेपी पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि शुभम संभवत: शुभम महोबिया ने सुसाइड किया है।

    यह भी हो सकता है कि यह कोई हादसा हो। शरीर में किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि युवक ने रात को नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से शव दोपहर तक पानी के ऊपर आ गया और लोगों ने उसे देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।

  • BREAKING NEWS:मोबाइल वापस मांगने के विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार…

    BREAKING NEWS:मोबाइल वापस मांगने के विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार…

    बिलासपुर,04 मार्च 2025 (वेदांत समाचार) | बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में मोबाइल वापस मांगने के विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रामदेव साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपना मोबाइल फोन आरोपी सोमनाथ ध्रुव को चलाने के लिए दिया था.

    जिसे वापस मांगने पर आरोपी ने अपने भाई अभिषेक ध्रुव के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए लकड़ी के डंडे से सिर पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने आए सूरज नेताम को भी दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

  • रायपुर : बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर शख्स ने लोहे की पाईप से भाई का सिर फोड़ा…

    रायपुर : बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर शख्स ने लोहे की पाईप से भाई का सिर फोड़ा…

    रायपुर ,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार) । बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर शख्स ने लोहे की पाईप से अपने भाई का सिर फोड़ डाला। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक मोहम्मद ईशाक का गैरेज है, जिसमें भाई का भी हिस्सा है। 2 मार्च को मोहम्मद इकबाल अवन्ति विहार गैरेज पहुंचा और अपने भाई से बिना पूछे गैरेज का सामान बेचने लगा। जिसका विरोध करने पर मोहम्मद इक़बाल गाली गलौज पर उतर आया और इतना ही नहीं लोहे की पाईप से अपने भाई मोहम्मद ईशाक के सिर पर हमला किया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोंट आई है। सिर में कई टांके लगे हुए है।

    बता दें कि घटना की जानकारी पीड़ित की बेटी ने पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ धारा 296 , 115 (2) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। फ़िलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

  • BREAKING NEWS:ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी सिम कार्ड देने वाले, 5 और एजेंट गिरफ्तार

    BREAKING NEWS:ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी सिम कार्ड देने वाले, 5 और एजेंट गिरफ्तार

    बिलासपुर,04मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी सिम कार्ड देने वाले 5 पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत अन्य स्थानों पर साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे. पुलिस ने एक साथ रेड कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 66(C)-INF, 316(5), 318(4), 336(3)-BNS के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है. एडीशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह ने साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट किए गए पीओएस एजेंटों की जांच के लिए योजना तैयार कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीओएस एजेंटों को चिन्हित किया गया, तो पता चला कि कोटा क्षेत्र के कुछ लोग आमजन की आईडी पर एक से अधिक सिम कार्ड जारी करवाकर साइबर ठगों को दिल्ली, अलवर, राजस्थान और अन्य स्थानों में भेज रहे हैं तथा साइबर ठगी के रैकेट में शामिल होकर अवैध मुनाफा कमा रहे हैं. जांच में संदिग्ध पाए गए बैंक खातों म्यूल अकाउंट की भी जांच की गई. जांच में पाया गया साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड भी जारी किए गए हैं. जिस सिम कार्ड का साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, केवाईसी अपडेट जैसे साइबर अपराध में उपयोग करते थे.पुलिस ने कोटा क्षेत्र में दबिश देकर 5 पीओएस एजेंट को गिरफ्तार कर लिया, और उनके खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है. बता दें कि इससे पहले साइबर ठगी में कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले बैंक कर्मियों और एजेंटों सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस ने कोटा क्षेत्र में दबिश देकर 5 पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    अंशु श्रीवास (19 वर्ष), निवासी पथर्रा, थाना कोटा, बिलासपुर. फिरोज अंसारी (19 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर. मुकुल श्रीवास (21 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर. द्वारिका साहू (23 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 10, डाक बंगलापारा, थाना कोटा, बिलासपुर. जय पालके (20 वर्ष), निवासी नवागांव कोटा, थाना कोटा, बिलासपुर.