Vedant Samachar

CG Crime: बेलगहना पुलिस की तड़के बड़ी कार्रवाई, स्कूल के पीछे जुआ खेल रहे 6 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर, 12 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले के कोटा थाना अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रेड ग्राम बहेरामुड़ा स्थित शासकीय स्कूल के पीछे की गई, जहां आरोपी ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से नगद रकम, ताश पत्ते और अन्य सामान जप्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सुबह तड़के घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शामिल हैं—

  1. सुनील पेन्द्रो पिता लालजी पेन्द्रो, उम्र 35 वर्ष
  2. शनि केवट पिता गोविंद केवट, उम्र 45 वर्ष
  3. समारू मेश्राम पिता बैशाखू मेश्राम, उम्र 50 वर्ष
  4. सुनील कुमार कांशीपुरी पिता बीरसिंह, उम्र 41 वर्ष
  5. लक्ष्मण सिंह उईके पिता परसराम उईके, उम्र 58 वर्ष — सभी निवासी बहेरामुड़ा
  6. श्रवण कुमार खुसरो पिता विश्राम खुसरो, उम्र 45 वर्ष — निवासी लहंगाभाठा

रेड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 13,840 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी और एक एलईडी टॉर्च जप्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि प्रहार अभियान के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article