Vedant Samachar

उरला पुलिस ने 1.390 किलो गांजा बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar

रायपुर, 10 दिसंबर 2025। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में चल रहे सतत् अभियान के दौरान उरला थाना पुलिस ने बीराई तालाब, अछोली क्षेत्र से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.390 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पाटले के निर्देशन और सीएसपी उरला पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बीराई तालाब के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 1.390 किलोग्राम बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा आगे की विवेचना जारी है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहाँ से लाया था और इससे जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

आरोपी का नाम,हेमराज राव, पिता विष्णु राव, उम्र 50 वर्ष, निवासी — बिराई तालाब के पास, अछोली

जप्त संपत्ति,1.390 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा)

उरला थाना पुलिस ने कहा है कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article