[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

किसान राजबहादुर ने बेचा 75.20 क्विंटल धान, समिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में

कोरिया 11 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम कंचनपुर निवासी किसान श्री राजबहादुर (पिता श्री रामसुरेश) ने साख सहकारी समिति, जामपारा में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान राजबहादुर के नाम 1.4500 हेक्टेयर पंजीकृत कृषिभूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 75.20 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 178148 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।

किसान राजबहादुर ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।

[metaslider id="133"]