Vedant Samachar

Priyanka Chopra : क्यों भाई, आपने कहा तो रुक जाएं…देश छोड़कर जा रहीं प्रियंका चोपड़ा ने किससे कही ये बात?

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते रोज़ करीब 12 घंटे के लिए अमेरिका से मुंबई आई थीं. इस दौरान उन्होंने मुंबई की सैर की और एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीजन के लिए शूट भी करवाया. प्रियंका ने एक पोस्ट के जरिए पहले ही इशारा कर दिया था कि वो कपिल के नेटफ्लिक्स शो के लिए भारत आ रही हैं. अब प्रियंका का भारत से अमेरिका के न्यूयॉर्क लौटते वक्त का एयरपोर्ट का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो पैपाराजी से मजाकिया अंदाज़ में बात करती नज़र आ रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा मुंबई में करीब 12 घंटे ही रहीं. उन्होंने अपनी इस मिनी ट्रिप का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें पूरे दिन की झलककियां दिखाई हैं. हालांकि जब वो देश छोड़कर जा रही थीं, तब उन्होंने जो कहा, उसके बाद उनका वो वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका अपनी कार से उतर कर एयरपोर्ट के आंदर जा रही हैं, तभी एक पैपाराजी उनसे कहता है, “प्रियंका जी रुकिए.”

जैसे ही उनकी तस्वीर ले रहे पैपाराजी ने उन्हें रुकने के लिए कहा प्रियंका ने अपने जवाब से सबको हैरान कर दिया. वो मजाकिया अंदाज़ में कहती हैं, “क्यों भाई, आपने कहा तो रुक जाएं.” इस पैपाराजी कहता है, “यस यस.”

प्रियंका ने शेयर किया ये वीडियो
प्रियंका ने अपने मुंबई विजिट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुंबई हमेशा ही अपने स्तर को ऊपर करता है. मैं भी वही करती हूं. जल्द फिर मुलाकात होगी..2026 में मिलते हैं.” वीडियो में प्रियंका ने खुद जानकारी दी कि वो मुंबई में 12 घंटे रुकी. इसमें शूट के लिए उनके रेडी होने से लेकर शो पर जाने तक की झलकियां हैं. वो जब कपिल से मिलती हैं तो सवाल करती हैं कि शो अच्छा चल रहा है तेरा? इस पर कपिल कहते हैं हां अच्छा चल रहा है. फिर वो कपिल के साथ शूट कराती हुई नज़र आती हैं.

जाने का नहीं हो रहा था मन
अंत में जब वक्त आता है देश से विदाई का तो प्रियंका कहती हैं, “मैं नहीं जाना चाहती. घर जाने के लिए एक लंबी फ्लाइट लेनी होगी. चलें?” फिर वो बताती हैं कि वो न्यूयॉर्क शहर लौट रही हैं. प्रियंका ने बताया है कि वो अब अगले साल ही भारत आएंगी.

Share This Article