कोरबा,11 दिसंबर 2025। कटघोरा रोड स्थित श्रीराम फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में बीती रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। घटना लगभग रात 12 बजे की है, जब पास के आईसीआईसीआई बैंक एटीएम में तैनात गार्ड ने ऑफिस से उठता धुआँ देखा और तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी।
दमकल दल के मौके पर पहुँचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। चार दमकल वाहनों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ऑफिस का अधिकतर सामान जलकर खाक हो गया।
सौभाग्य से घटना रात में हुई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।



