Vedant Samachar

बस्तर बंद आज: सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, कॉमर्स चैंबर ने भी दिया समर्थन

Vedant samachar
2 Min Read

बस्तर/कांकेर,09 दिसंबर 2025। कांकेर जिले के सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद आदिवासी समाज में गहरा रोष है। इसी के मद्देनज़र सर्व आदिवासी समाज ने आज बस्तर बंद का ऐलान किया है। बंद को बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है। बंद के दौरान जगदलपुर, दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, जीवन ठाकुर को फर्जी वन पट्टा बनाने के आरोप में कांकेर पुलिस द्वारा 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि शिफ्टिंग की कोई जानकारी नहीं दी गई और दो दिन बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया गया कि रायपुर जेल में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। 6 दिसंबर को उनके गृह गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

मौत की परिस्थितियों को लेकर आदिवासी समाज न्यायिक जांच की मांग कर रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Share This Article