Vedant Samachar

सुकमा में दो कुख्यात नक्सलियों का आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

Vedant samachar
1 Min Read

सुकमा,07 दिसंबर(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले से जुड़े दो कुख्यात नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। दोनों नक्सली लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके थे।

सूत्रों के अनुसार, भीमे और जयलाल नाम के ये नक्सली आंध्र प्रदेश के सीताराम अल्लूरी जिले में एसपी के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचे। जानकारी मिली है कि जयलाल दरभा डिवीजन का सचिव था और दरभा व एओबी (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालता था। वह सात से अधिक कैंपों में रेड सहित कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।

उसकी पत्नी भीमे भी नक्सल संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही थी और दरभा जोनल कमेटी की सदस्य थी। दोनों पर सुरक्षा बलों ने लंबे समय से नजर बनाए रखी थी।

आत्मसमर्पण के बाद दोनों नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत शासन की ओर से निर्धारित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह आत्मसमर्पण अभियान को और मजबूती देगा तथा नक्सली गतिविधियों को कमजोर करने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share This Article