Vedant Samachar

स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

Vedant samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,06 दिसंबर : दिसंबर की शुरुआत के साथ देश के कई हिस्सों में ठंड ने भी रफ्तार पकड़ ली है। लगातार गिरते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लोग रात तो रात अब दिन में भी गर्म कपड़े का उपयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बच्चे और अभिभावक अब शीतकालीन छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं। अब आप भी कही घुमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी का ऐलान हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन छुट्टी को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। अब बच्चों के साथ साथ पैरेंट्स भी शीतकालीन छुट्टी में कही जाने का प्लान कर सकते हैं।

इतने दिनों की रहेगी शीतकालीन छुट्टी

दरअसल, राजस्थान शिक्षा विभाग ने बच्चों के लिए शीतकालीन छुट्टी का ऐलान कर दिया है। राज्य में शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक रहेगी। यह छुट्टियां सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में होगी। स्कूलों की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है साथ ही आदेश भी जारी किया गया है। राज्य में शिक्षा विभाग मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टियां करने का फैसला लिया है।

बच्चों के सेहत को देखते हुए फैसला
आपको बता दें कि बढ़ते ठंड से बच्चों के सेहत पर असर पढ़ रहा है। जिसकी वजह से शिक्षा विभाग छुट्टियां बढ़ाने का फैसला भी ले सकता है। क्योंकि कोहरे और कम तापमान में सुबह स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी होती है।

Share This Article