प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणा पत्र, महिलाओं के लिए कहा…

लखनऊ 08 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव 2022 के लिए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

इस मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दिया। अब जरूरी है कि महिलाओं को राजनीति में भी हिस्सेदारी दी जाए। ये काम कांग्रेस पार्टी करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन संसद व विधानसभाओं में महिलाओं की 50 फीसदी हिस्सेदारी होगी।

इस मौके पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि:

– पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी दी जाएगी। हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती की जाएगी।

– दुष्कर्म जैसे मामलों की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी।

– प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।

– बीमारी के लिए 10 लाख रुपये तक की इलाज की व्यवस्था होगी।

– महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।