Vedant Samachar

इलाके में साम्प्रदायिक तनाव होने पर थाना प्रभारी लाइन अटैच…

Vedant samachar
1 Min Read

सरगुजा,05 दिसंबर (वेदांत समाचार)। जिले के सीतापुर के उरांव पारा में पिछले शनिवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद निर्मित साम्प्रदायिक तनाव ने थाना प्रभारी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। एसपी राजेश अग्रवाल ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर थानेदार सीआर चंद्रा को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीआर चंद्रा की जगह उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को सीतापुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रभारी का दायित्व मिलते ही अखिलेश सिंह ने सीतापुर आकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उधर सीतापुर के उरांवपारा में आतंक मचाते हुए मारपीट करने वाले दहशतगर्दों के सहयोगियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। इस दौरान प्रशासन ने बुलडोजर की कार्यवाही करते हुए सोनतराई चौक पर सड़क किनारे स्थित बिरयानी के ठेले को तोड़ते हुए उसे कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा नए बस स्टैंड में मौजूद दो दुकानों को भी सील कर दिया गया है।

Share This Article