आज का राशिफल : जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह-दशाएं…

मेष

तनाव भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। हांलाकि धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आप का रुझान बढ़ेगा। तथा धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों से मुलाकात आपके लिए संबल का कार्य करेगी। बहुत अधिक सावधानी बरतने के बावजूद कुछ गलतियां हो सकती हैं। बेहतर होगा कि किसी सलाह मशवरा अवश्य करें। शेयर्स, सट्टा जैसे कामों से दूर रहे। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें। इससे घर का वातावरण खराब हो सकता है।

वृष

समय संतोष दायक है। जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने का प्रयास करें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, तथा किसी खास मुद्दे पर वार्तालाप भी होगा। ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें ,अपने कार्यों को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। अत्यधिक आत्म विश्वास की स्थिति से बचें। इस वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं तथा कुछ लोगों की नाराजगी भी हो सकती है।

मिथुन

ग्रह स्थिति सकारात्मक है। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आप कोई निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे तथा कई नकारात्मक परिस्थितियां भी सुलझेंगी। युवा वर्ग अपने किसी सफल रहेंगे, रचनात्मक कार्यों में भी उनकी रूचि बढ़ेगी। किसी कार्य में नाकामी मिलने से अपने मनोबल को गिरने ना दें। नजदीकी दोस्तों की मदद आपको राहत देगा। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो शांतिपूर्ण तरीके से उसको सुलझाने का प्रयास करें। जल्दी ही समस्याओं का हल निकलेगा।

कर्क

घर में नवीनीकरण व साज सज्जा संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेंगे। तथा किसी खास कार्य के प्रति भी समय व्यतीत हुआ। व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से मानसिक शांति अनुभव होगी। कठिन से कठिन कार्य आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे। कभी कभी दिक्कतें आने पर आप अपना आत्मविश्वास खो देते हैं आज भी ग्रह स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। इसलिए स्वयं पर भरोसा रखें। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों की बजाएं अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह

मीडिया अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा कुछ नई जानकारियां और समाचार भी मिलेंगे। जिस पर अमल करना आपको लाभ देगा। कोई रुका हुआ या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है। बातचीत करके येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। वरना किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी साथ में ही आएंगे। किसी नजदीकी मित्र से संबंधों में खटास ना आने दे।

कन्या

आज अधिकतर कार्य नियत समय तथा योजना के अनुरूप निपटते जाएंगे। तथा रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ राहत मिलेगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आज उसके हल होने की उचित संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो आज उसे स्थगित ही रखें। इस समय कोई नुकसान की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आप किसी को भी पैसा उधार ना दे।

तुला

सम्मानजनक ग्रह स्थिति बनी हुई है।परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाएं अपने कार्यों को बहुत आत्म विश्वास और लगन से संपन्न करने में सक्षम रहेंगी। साथ ही घर की व्यवस्था पर भी उचित ध्यान रहेगा। ध्यान रखेंगे कि अपनी क्षमता से अधिक काम करने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। इसलिए काम के साथ-साथ आराम भी अवश्य ले। किसी नजदीकी संबंधों का पड़ोसी से कहासुनी होने जैसी स्थिति बन रही है। अपनी वाणी को भी मधुर रखना जरूरी है।

वृश्चिक

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी तथा सामाजिक तथा राजनीतिक दायरा भी बढ़ेगा। अपना वर्चस्व बनाकर रखने के लिए समय उत्तम है। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। संतान की गतिविधियों तथा संगति पर नजर रखना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ जरूर व्यतीत करें।अपनी योजनाओं व गतिविधियों के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दें।

धनु

परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा।जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा और धीरे-धीरे सब गतिविधियां व्यवस्थित होना शुरू हो जाएंगी। अपरिचित व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें, बिना मतलब बदनामी या झूठा आरोप लगने की आशंका दिख रही है। क्रोध व कटु भाषा का प्रयोग करने से परहेज करें। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।

मकर

आज सपने साकार करने का दिन है। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को फलीभूत करने का अवसर मिलेगा। खूब मेहनत से काम करें। इस समय ग्रह स्थितिया कई सुअवसर प्रदान करने वाली हैं। इनका भरपूर उपयोग करें। आलस और लापरवाही को अपनी दिनचर्या में स्थान दे। वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।बोलचाल का लहजा नर्म रखें। किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें, उनकी सलाह के लिए फायदेमंद रहेगी।

कुंभ

आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। इस समय ग्रह स्थिति आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बना रही है। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप बहुत ही सकारात्मक महसूस करेंगे। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना आ जाती है। जिसकी वजह से कुछ संबंधों में तनाव भी हो जाता है। इंटरनेट अथवा मित्रों के साथ ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। इस समय अपनी इस ऊर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करना बेहतर है।

मीन

इस समय प्रकृति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है । किसी पॉलिसी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तुरंत निर्णय ले। स्थितियां आप के पक्ष में है। दूसरों की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिक देना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान का पढ़ाई पर ध्यान देने से सुकून रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों के प्रति लापरवाही ना बरतें। आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। इस समय रुपए पैसे के मामले मे सारे निर्णय स्वयं ही ले। कर्मचारियों से संबंध ना खराब करें, क्योंकि इस समय उनका सहयोग आपके लिए जरूरी है।