Vedant Samachar

ताबड़तोड़ सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल की कीमत में भी आई गिरावट! मिली सौगात तो लोग बोले- मोदी है तो मुमकिन है

Vedant samachar
4 Min Read

नई दिल्ली,04 दिसंबर: देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने 04 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर ​दी है। आज जारी रेट के अनुसार देश के कई शहरों में आज ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ गया है तो दक्षिण भारत के राज्यों में ईंधन के दाम में कटौती देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं क्या है आज देश के शहरों में ईंधन के दाम।

गुरुवार को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं। इस दौरान दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 95.65 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल का भाव 7 पैसे चढ़कर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे महंगा होकर 105.40 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 61 पैसे चढ़कर 90.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

वहीं लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 94.73 और डीजल 6 पैसे महंगा होकर 87.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 29 पैसे चढ़कर 105.58 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। उधर प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 87 पैसे चढ़कर 95.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो डीजल का भाव यहां एक रुपए महंगा होकर 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 100.93 और डीजल 18 पैसे गिरकर 92.51 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। उधर तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 107.30 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। जबकि डीजल का भाव 30 पैसे टूटकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगरा में पेट्रोल का भाव 5 पैसे टूटकर 94.46 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 87.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अंबेडकरनगर में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 95.31 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। जबकि डीजल 26 पैसे टूटकर 88.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

क्रम संख्याराज्य / केंद्र शासित प्रदेशपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
1महाराष्ट्र~₹104.13~₹91.41
2राजस्थान~₹105.07~₹90.53
3मध्य प्रदेश~₹106.62~₹91.98
4तेलंगाना~₹107.46~₹95.70
5केरल~₹107.48~₹96.48
6आंध्र प्रदेश~₹109.37~₹97.22
7पश्चिम बंगाल~₹105.41~₹92.02
8बिहार~₹105.58~₹91.82
9कर्नाटक~₹102.92~₹90.99
10तमिलनाडु~₹100.90~₹92.48
11उत्तर प्रदेश~₹94.69~₹87.81
12दिल्ली (NCT)₹94.77₹87.67
13गुजरात~₹94.85~₹90.52
14पंजाब~₹98.28~₹88.09
15हरियाणा~₹96.07~₹88.40
16छत्तीसगढ़~₹99.54~₹93.50
17ओडिशा~₹100.93~₹92.51
18झारखंड~₹97.86~₹92.62
19चंडीगढ़ (UT)~₹94.30~₹82.45
20अंडमान और निकोबार (UT)~₹82.46~₹78.05
Share This Article