[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 03 दिसंबर (वेदांत समाचार)। नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे हुई, जब आरोपियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के घर में घुसकर गैती का बेंट और डंडे से हमला किया था।

घटना की सूचना पर थाना नवागढ़ में अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने सूरज मधुकर (25), जयप्रकाश मधुकर उर्फ जेपी मधुकर (27), टार्जन मधुकर (19), और दाऊराम अजय (28), सभी निवासी कटौद, को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar