Vedant Samachar

SAD NEWS: गुरचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का आकस्मिक निधन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 03 दिसंबर (वेदांत समाचार)। ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, समाज और परिचित जनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

परिवार के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा 4 दिसंबर, गुरुवार दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रकाश कौर होरा, सरदार दिलेर सिंह होरा और प्रीतपाल सिंह होरा की माता थीं तथा तरणजीत सिंह, कमलजीत सिंह और सरबजीत सिंह होरा की दादी थीं।
परिवारजन, मित्रगण और समाज के लोग अंतिम विदाई के लिए उपस्थित रहेंगे।

Share This Article