Vedant Samachar

जितने छक्के, उतने चौके मारे… वैभव सूर्यवंशी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ठोका हाहाकारी शतक

Vedant samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,02 दिसंबर : वैभव सूर्यवंशी का शतक आखिरकार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी देखने को मिल ही गया. SMAT 2025 के लगातार 3 मैचों में नाकाम रहने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले चौथे मैच में शानदार शतक ठोका. खास बात ये रही कि उन्होंने अपने शतक की स्क्रिप्ट छक्के से लिखी. वैभव सूर्यवंशी ने जितने छक्के अपने बल्ले से मारे, उतने ही चौके भी बरसाए. ऐसा करते हुए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों पर अपना सैंकड़ा पूरा किया.

ये भी पढ़ें : दो बाइकों के आमने-सामने टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत दूसरा गंभीर…

वैभव सूर्यवंशी ने 61 गेंदों पर ठोके 108 रन
महाराष्ट्र के खिलाफ बिहार ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 3 विकेट पर 176 रन बनाए. इसमें अकेले नाबाद 108 रन बिहार के उप-कप्तान यानी वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले. उन्होंने ये रन 177 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 61 गेंदों पर बनाए. वैभव सूर्यवंशी की इस पारी में अगर 7 छक्के शामिल रहे तो इतने ही चौके भी उनके बल्ले से देखने को मिले.

Share This Article