Vedant Samachar

SSC GD Constable Recruitment 2025 : 10वीं पास के लिए निकली कॉन्स्टेबल की 25400+ भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Vedant samachar
3 Min Read

SSC GD Constable Recruitment 2025: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की नई भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। 25 हजार से अधिक पदों पर जीडी कॉन्स्टेबल की बंपर वैकेंसी निकल गई हैं।

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जारी हो गया है। 1 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो गया है। अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 31 दिसंबर 2025 तक इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।



एसएससी जीडी की यह भर्ती उनक युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है, जो बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी आदि फोर्स में जाना चाहते हैं। 25487 पदों में सबसे ज्यादा वैकेंसी सीआईएसएफ में निकली हैं।

पद की डिटेल्स

फोर्सवैकेंसी (पुरुष)वैकेंसी (महिला)कुल
बीएसएफ52492616
सीआईएसएफ13135146014595
सीआरपीएफ53661245490
एसएसबी1764001764
आईटीबीपी10991941293
एआर15561501706
एसएसएफ230023
कुल23467202025487

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता


1 जनवरी 2026 तक या इससे पहले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास कर ली हो। वो जीडी की इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस डेट तक तय योग्यता पूरी नहीं की होगी वो आवेदन के लिए योग्य नहीं होंगे। अगर आपके पास एनसीसी सर्टिफिकेट है तो आप फॉर्म भरते समय इसे भी लगा सकते हैं। परीक्षा के अंकों में आपको इसके लिए बोनस अंक मिलेंगे।

10th Pass Govt Jobs 2025: जीडी भर्ती

  • आयुसीमा: 18-23 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन के योग्य होंगे। एज लिमिट 1 जनवरी 2026 के आधार पर काउंट होगी। इस तरह देखें तो आवेदक की जन्मतिथि 02 जनवरी 2003 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
  • हाइट: पुरुषों की हाइट 170 सेमी और महिलाओं की हाइट 157 सेमी तक हो। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों का सीना 80 सेमी और इसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी हो।
  • दौड़: पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में लगानी होगी।
  • सैलरीः पे लेवल-3 के मुताबिक 21,700-69,100/- रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल, मेडिकल टेस्ट
  • आवेदन शुल्क: 100 रुपये। महिला/एससी/एसटी/ईएसएम श्रेणी के आवेदकों के लिए कोई फीस नहीं है।
  • भर्ती का नोटिफिकेशन: SSC GD Constable Recruitment 2025 Notification PDF
  • आवेदन करने का लिंक:SSC GD Constable Vacancy 2025 Apply Online

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Share This Article