Vedant Samachar

अंबिकापुर में बलवा, थाने के सामने हंगामा फिर चक्काजाम भी…

Vedant samachar
1 Min Read

अंबिकापुर,02 दिसंबर (वेदांत समाचार) । सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी को लेकर दो युवकों के बीच पहले मारपीट हुई। जिसके बाद मामले ने तूल पड़ किया। वही देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। जिसके बाद एक पक्ष ने थाना पहुंच कर शिकायत की तो और बवाल मच गया।

मामला यही नही थमा। दो युवकों के बीच हुए छोटे से विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। वही दूरे पक्ष के लोग थाना के सामने सड़क पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे है। इधर पुलिस की एक पक्षी कार्रवाई से नाराज लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जिससे नेशनल हाईवे की यातायात बाधित रही।वही पुलिस अब मामले को शांत करने में लगी हुई है।

Share This Article