[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

डीजे संचालक पर कसा शिकंजा, न्यायालय ने लगाया 21 हजार रुपये का जुर्माना…

एमसीबी,01 दिसंबर (वेदांत समाचार) । पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशों के तहत जिले में नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मनेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा डीजे संचालक के खिलाफ की गई कार्रवाई पर माननीय न्यायालय ने 21,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र में ध्वनि नियंत्रण नियमों, समय सीमा एवं अनुमति संबंधी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। बिना अनुमति डीजे संचालन, अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण और नियम विरुद्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी ताकि आम नागरिकों की शांति भंग ना हो और कानून व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे।

[metaslider id="133"]