सिरसा । हरियाणा के सिरसा में एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां और पड़ोसी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों की लाश लेकर पुलिस थाने पहुंच गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां का कथित तौर पर पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक कुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेखराज ने बताया कि आरोपी की पत्नी को बाद में एक रिश्तेदार पुलिस थाना ले आया। उन्होंने बताया कि कुमार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेखराज ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
सिरसा सदर पुलिस थाने के प्रभारी उप-निरीक्षक लेखराज ने बताया, ‘मां और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद आरोपी ने पत्नी को जगाया और दोनों ने उनका गला घोंट दिया।’ लेखराज ने बताया कि शुक्रवार को कुमार लाशों को अपनी पिक-अप जीप में रखा और उन्हें पुलिस स्टेशन ले गया, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार ने बताया कि उसकी मां का पिछले कुछ सालों से उनके पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।



