Vedant Samachar

IND vs SA Live Score, 1st ODI: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी

Vedant samachar
3 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
टीम इंडिया एक बार फिर टॉस हार गई है. साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

IND vs SA Live: रोहित-विराट पर नजर
रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये मैच कई मायनों में खास है. वह टीम इंडिया की जर्सी ने 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारत में खेलने उतरेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत में आखिरी मैच साल की शुरुआत में अहमदाबाद में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेला था.

IND vs SA Live Updates: रांची में पहला मैच
रांची के JSCA स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें सीरीज का पहला वनडे मैच खेलने उतरेंगी. मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. सीरीज का पहला मैच रांची के JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल करेंगे, जो 2 साल के बाद ये जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी, ये दोनों खिलाड़ी 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. टेस्ट सीरीज में मिली 0-2 से मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी रहम रहने वाली है.

वनडे में साउथ का पलड़ा भारी
वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की टीम भारत पर भारी पड़ती है. दोनों टीमों के बीच अभी तक 58 मैच खेले गए हैं, जिसमें से साउथ अफ्रीका ने 30 मैच जीते हैं और भारत के नाम 27 मुकाबले ही रहे हैं. वहीं, दोनों टीमों के बीच 2023 में आखिरी वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था. दूसरी ओर भारत में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उसने पिछले 15 सालों से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत की टीम: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल और अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका की टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रुबिन हरमन, केशव महाराजा, मार्को यानसन, एडेन मार्कराम, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन.

Share This Article