कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित

कोरबा,10मार्च 2025 (वेदांत समाचार)। कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया और रक्तदानदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

रेणु अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि आजकल महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। रेलगाड़ी से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही है। फुगडी से लेकर क्रिकेट तक के खेलों में भारत का नाम रोशन कर रही है। राजनीति में भी महिलाओं के योगदान को सराहा जा रहा है।

इस अवसर पर कई महिलाएं उपस्थित थीं, जिनमें शांता मडावे, सीमा उपाध्याय, शालिनी राही, नुसरत खान, माधुरी धु्रव, टिंकी महंत, ममता अग्रवाल, झलकुंवर ठाकुर, लक्ष्मी महंत, माया नायर, रितु, रिता वर्मा, सीमा तिवारी, कमला खलखो, इशिका कंवर, गायत्री कंवर, आंगन बाई, संजीदा बेगम, तनिष्का, बिदिंया, चन्द्रवती साहू, सौदारानी, मुन्नी नायर, संतोषी महंत, श्याम बाई महंत, रिया महंत, मधु सिदार, किरण निराला, लक्ष्मी मरकाम, आंगन बाई, संजीदा, नाजरा बेगम, रेहान बेगम, केमरूक निशा, अंजला, उमा खरे, इन्द्र गुप्ता, राजकुमारी खरे, सीमा गुप्ता आदि शामिल थीं।