मुख्यमंत्री ने दी 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता …

जगदलपुर03 दिसम्बर(वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से 2 हितग्राहियों को उपचार के लिए 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। विकासखंड दरभा निवासी ग्राम छिंदवाडा के बलमती कश्यप को पति के उपचार के लिए और विकासखंड बास्तानार निवासी ग्राम बागमुंडी पनेड़ा के सुकाय कवासी को उपचार के लिए एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।