Vedant Samachar

25 लाख के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे खपाने…

Vedant samachar
1 Min Read

महासमुंद,29नवंबर (वेदांत समाचार) । महासमुंद जिले में और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा है। ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार MH 04 DN 9512 को टेमरी नाका पर रोककर जांच की गई, जिसमें 2 तस्कर पकड़े गए, पकड़े गए आरोपियों में बाबी सैनी, निवासी गोवा, प्रकाश बेहरा, निवासी महाराष्ट्र शामिल हैं।

वाहन की तलाशी में पीछे की सीट और डिक्की से 3 प्लास्टिक बोरियों में रखे 50 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार — 1,50,000 रुपये, तीन मोबाइल — 11,000 रुपये कुल जब्ती — 26,61,000 रुपये पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर महाराष्ट्र में बेचने जा रहे थे। दोनों तस्करों पर NDPS Act की धारा 20(b) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article