Vedant Samachar

पेट्रोल 3.70 रुपए सस्ता…डीजल की कीमतों में बड़ी राहत! 1 दिसंबर से वाहन मालिकों के आएंगे अच्छे दिन, अब एक लीटर के लिए देना होगा सिर्फ इतना

Vedant samachar
2 Min Read

महंगाई की मार झेल रही जनता को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। जी हां सरकार पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी कटौती करने की तैयारी कर रही है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम विनिमायक आयोग ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और उस कल देर रात तक फैसला ले लिया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर 2025 से देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। वहीं, सों की मानें तो गैस की कीमतों में कटौती होने की संभावना है।

कितने रुपए तक सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल 3.70 और डीजल 4.28 रुपए तक सस्ता हो सकता है। हालांकि इस संबंध में पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अधिकारिक तौर पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईंधन की कीमतों को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे और एक बार मंजूरी मिलने पर ये संशोधित दरें अगले पखवाड़े की घोषणा में लागू हो जाएंगी।

बता दें कि महंगाई अब भी आम घरों को प्रभावित कर रही है, इसलिए इस संभावित कटौती से उपभोक्ताओं और ट्रांसपोर्टरों के बीच आशा का संचार हुआ है। यदि यह कटौती स्वीकृत होती है, तो इससे दैनिक आवागमन, परिवहन किरायों और समग्र जीवन यापन की लागत पर दबाव कम होने की संभावना है।

पेट्रोल-डीजल के साथ इनकी कीमतों में भी आएगी गिरावट

पेट्रोलियम उत्पादसंभावित कटौती (रुपये/लीटर)
मिट्टी का तेल (Kerosene)₹7.30
लाइट डीजल तेल (LDO)₹6.35
हाई-स्पीड डीजल (HSD)₹4.28
पेट्रोल₹3.70
Share This Article