रायपुर, 28 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य के कुल 36 पुलिस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स लेवल-15, ₹37400-67000 + ग्रेड वेतन ₹8700) में पदोन्नति प्रदान की है। यह नियुक्ति 18 नवंबर 2025 को आयोजित विभागीय छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर की गई है।
इन अधिकारियों को मिली वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान की पदोन्नति
01 जनवरी 2024 से प्रभावी –
श्रीमती ज्योति सिंह , रजत शर्मा
01 जनवरी 2025 से प्रभावी –
राकेश शर्मा, ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी, मेहरूराम मंडावी, उदयभान सिंह चौहान, पंकज शुक्ला, कीर्तन कुमार राठौर, माहेश्वर नाग, पूजा अग्रवाल, तारकेश्वर पटेल, जयप्रकाश बढ़ई, अंशुमान सिंह सिसोदिया, अर्चना, हरीश कुमार यादव, दीपमाला सैनी कश्यप, रोहित कुमार झा, रमा पटेल, वर्षा मिश्रा, अनिल कुमार सोनी, प्रतिभा तिवारी, लखन पटले, गोपीचंद मेश्राम, उमेश कुमार कश्यप, अनंत कुमार साहू, राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अभिषेक वर्मा, दौलतराम पोर्त, उनेजा खातून अंसारी, प्रज्ञा मेश्राम, मोनिका ठाकुर, डॉ. संगीता महिलकर, संजय कुमार महादेवा, मुकेश ठाकुर, मधुलिका सिंह, अमृता सोरी ध्रुव, मिर्जा जियारत वेग तथा जयंत वैष्णव।
कई महत्वपूर्ण शर्तें भी लागू
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कुछ प्रमुख शर्तें भी शामिल हैं—
सांख्येतर (supernumerary) पदों के समायोजन होने तक आगे पदोन्नति प्रक्रिया नहीं होगी। इन पदों पर नियुक्त अधिकारियों की वरिष्ठता सूची अलग से जारी की जाएगी। आगे के वर्षों में उपलब्ध नियमित पदों के अनुसार ही इन्हें मुख्य वरिष्ठता सूची में जोड़ा जाएगा। ये सांख्येतर पद संबंधित अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर स्वतः समाप्त हो जाएंगे। यह आदेश गृह विभाग के उप सचिव रामप्रसाद चौहान द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेश की प्रति सभी संबंधित अधिकारियों व विभागों को प्रेषित की गई है।



