कोरबा, 27 नवम्बर (वेदांत समाचार) I SECL के 41वें Foundation Day समारोह में दीपका क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रबंधन, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक दक्षता के लिए Best Area General Manager Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिपका क्षेत्र की निरंतर प्रगति, सामाजिक उत्तरदायित्व और खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है।
संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दीपका क्षेत्र ने खनन कार्यों में गति, उत्पादन तथा सुरक्षा को एक नए स्तर तक पहुँचाया है। दिपका क्षेत्र ने न केवल उत्पादन लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया, बल्कि प्रदेश प्रशासन और स्थानीय राजस्व विभाग के साथ अभूतपूर्व समन्वय स्थापित करते हुए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी चुनौतियों को भी प्रभावी ढंग से पार किया।
मलगाँव एवं हरदीबाजार जैसे जटिल और संवेदनशील गाँवों में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, सर्वेक्षण एवं मुआवजा वितरण जैसे कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने में दिपका क्षेत्र ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कार्यों में आई सामाजिक, कानूनी एवं राजस्व संबंधी अड़चनों का समाधान श्री मिश्र के रणनीतिक और संवेदनशील नेतृत्व में ही संभव हो पाया।
संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दीपका क्षेत्र ने:
- प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के साथ मजबूत समन्वय
- पुनर्वास एवं मुआवजा वितरण में पारदर्शिता
- समुदाय के साथ विश्वास बहाली और संवाद
- चुनौतियों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान
- सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता
- CSR और सामुदायिक विकास योजनाओं का क्रियान्वयन
जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
दीपका क्षेत्र के लिए यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि SECL के प्रगतिशील दृष्टिकोण, कार्यसंस्कृति और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रमाण है।



