सच्चिदानंद तिवारी
कोरबा, 28 नवंबर (वेदांत समाचार)। सृष्टि महिला समाज सेवी संस्था द्वारा जिले के शासकीय विद्यालयों में स्वेटर वितरण कर जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाव हेतु सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की टीम ने शासकीय माध्यमिक शाला विजयनगर, आदिमजाति प्राथमिक शाला ऊर्जानगर, प्राथमिक शाला धनवार पारा, ग्राम पंचायत दुरेना तथा प्राथमिक-माध्यमिक शाला चैनपुर (बसाहट संकुल झाबर) पहुंचकर बच्चों को स्वेटर वितरित किए। इस सेवा कार्य के दौरान बच्चों में उत्साह देखा गया तथा संस्था के इस कदम की सराहना शिक्षकों और ग्रामवासियों ने की।
स्वेटर वितरण के साथ ही हाई स्कूल विजयनगर में संस्था द्वारा नशामुक्ति एवं सामाजिक विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने नाटक के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। नाटक में कल्पना शुक्ला, खुशबू देवांगन, माला बारीक, प्रिया पटेल, अंशु साहू, रंजीता साहू और पुष्पा तिवारी ने सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षाप्रद जानकारी प्रदान की।
- गौरी चक्रवर्ती ने चरित्र निर्माण पर चर्चा की
- रागिनी तिवारी ने स्वास्थ्य, स्वच्छता व सेनेटरी पैड उपयोग के विषय पर जानकारी दी
- ममता मिश्रा ने स्वास्थ्य के लिए खेल की भूमिका समझाई
- प्रीति शर्मा ने साइबर क्राइम से बचाव संबंधी जानकारी दी
- बी. स्निग्धा ने सुसंस्कारों का महत्व बताया
- कल्पना शुक्ला ने सनातन संस्कृति पर विचार रखे
- प्रिया पटेल ने योग के लाभों से अवगत कराया
संस्था के सेवा कार्य में स्वपना सिन्हा, शशि राठौड़, कल्पना शुक्ला, माला रानी सिन्हा, रागिनी तिवारी, सुषमा सिन्हा, ममता मिश्रा, प्रीति शर्मा, गौरी चक्रवर्ती, बी. स्निग्धा, सिम्मी रात्रे, इंदु सिंह, जमुना भट्टाचार्य, पूर्णिमा कुरील, अनामिका यादव, पार्वती साहू, फुलू गढ़ेवाल, मीना चौहान, सकुन्ती पटेल, ममता साहू, खुशबू देवांगन, अंजलि रात्रे, प्रिया पटेल, पम्मी बिस्वाल, रोजी शांति, अंजली गौरहा, शिवकुमारी साहू, किरण पटियाल, रश्मि सिन्हा, अनिता राठौड़, अंशु साहू, प्रभा साहू, पुष्पा तिवारी, रंजीत साहू, प्रीति सागर, गायत्री पांडे, अनुराधा प्रधान, लता महंत, संध्या सिंह चंदेल, रामेश्वरी यादव, पुष्पा भारती, शशि साहू, छवि मिश्रा, सोनम साहू, प्रियंका शिंदे और सोनम प्रजापति ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि शिक्षा के साथ बच्चों में जागरूकता और संस्कारों का विकास हो सके।



